ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
देश में 300 इलाकों में गया सभी जगह मोदी-मोदी की ही बस गूंज है: अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2019 3:40:45 PM
देश में 300 इलाकों में गया सभी जगह मोदी-मोदी की ही बस गूंज है: अमित शाह

पाकुड़। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा देशभर में 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों का दौरा कर पाकुड़ आया हूं। देश के हर क्षेत्र में एक ही नारा सुनाई देता है, वो नारा है मोदी-मोदी। ये नारा किसी नेता की हौसला अफजाई में लगाया नारा नहीं है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी चाहते हैं कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें, इसलिए मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं। लोग इसलिए भी नारा लगा रहे है क्योंकि उन्हें 70 साल से इंतजार था कि कोई ऐसा नेता आए जो अपने परिवार व बच्चों के लिए न जीता हो बल्कि देश को सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए जीता हो। 

 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजमहल लोकसभा सीट के अंतर्गत पाकुड़ के हिरणपुर में आज जनता को संबोधित किया। यहां के फुटबॉल मैदान में शाह ने राजमहल सीट से भाजपा के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के लिए जनता से वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि आप राजमहल से हेमलाल मुर्मू को सांसद बनाइए और देश में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए, हम कश्मीर में से धारा 370 हटा देंगे।  
 
 चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा देशभर में 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों का दौरा कर पाकुड़ आया हूं। देश के हर क्षेत्र में एक ही नारा सुनाई देता है, वो नारा है मोदी-मोदी। ये नारा किसी नेता की हौसला अफजाई में लगाया नारा नहीं है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी चाहते हैं कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें, इसलिए मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं। लोग इसलिए भी नारा लगा रहे है क्योंकि उन्हें 70 साल से इंतजार था कि कोई ऐसा नेता आए जो अपने परिवार व बच्चों के लिए न जीता हो बल्कि देश को सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए जीता हो। 
 
उन्होंने कहा मोदी ऐसे पीएम हैं जो 24 में से 18  घंटे देश की जनता के लिए परिश्रम करते हैं। महागठबंधन से पूछता हूं कि आपके और हमारे नेता के बीच कोई प्रतिस्पर्धा हो सकती है क्या? एक और मोदी है जो 20 साल से कोई छुट्टी नहीं ली दूसरी ओर महामिलावटी गठबंधन के नेता हैं राहुल बाबा। देश में थोड़ी गर्मी बढ़ती है कि राहुल बाबा किसी को बिना बताए छुट्टी पर चले जाते हैं। उनकी मां भी खोजती है बेटा कहां गया। 55 साल तक कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश में शासन किया। मैं राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि आप अपने 55 साल का हिसाब लाइए और मैं अपने युवा कार्यकर्ता को मोदी जी के 5 साल के कामकाज का हिसाब लेकर भेजता हूं। मोदी जी के 5 साल के काम, आपके 55 साल के काम पर भारी पड़ेंगे।
 
अमित शाह ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और गठबंधन की सरकार थी। इस दौरान पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। हमें अपमानित करने का काम करते थे। मौनी बाबा चुप रहते थे। आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। कुछ महीनों पहले पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए। पूरे देश में निराशा, गुस्सा था। पाकिस्तान ने उधर से सीमा पर सैनिक और तोपें बिछा दी। लेकिन मोदी सरकार ने वायुसेना को बुलाया और फिर वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों पर बम गिराया। 
 
शाह ने कहा कि महागठबंधन वाले वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा को ताक पर रख दिया है। देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव तो आते-जाते हैं, हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन मां भारती की सुरक्षा में हम कोई कमी नहीं छोड़ते। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री चाहिए। ये कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करना चाहते हैं। राहुल बाबा, हेमंत जी सुन लो अभी मोदी सरकार है, फिर बनने वाली है। कभी ऐसा दिन आया कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं होगी तो भी भाजपा कार्यकर्ता के रहते कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर मोदी सरकार ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं जिससे देश में गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि देश की 7 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया है। 8 करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। मोदी सरकार ने झारखंड के लिए बहुत काम किए हैं। 22 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, बाबा धाम देवघर में एम्स की शुरुआत की, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, बोकारो में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। रांची में कैंसर अस्पताल की शुरुआत हुई है। पतरातू में 4000 मेगावाट का बिजली प्लांट की शुरुआत की। हजारीबाग, दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा देने का काम मोदी सरकार ने किया है। 
 
राजमहल लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें और झारखंड के चौथ चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे। एनडीए के प्रत्याशी हेमलाल के मुकाबला यहां के निवर्तमान सांसद विजय हांसदा से है। महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे के तहत ये सीट झामुमो के खाते में गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS