ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री दास ने महागठबंधन को बताया स्वार्थी लोगों का गठबंधन, कांग्रेस और हेमंत पर साधा निशाना
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 6:31:54 PM
मुख्यमंत्री दास ने महागठबंधन को बताया स्वार्थी लोगों का गठबंधन, कांग्रेस और हेमंत पर साधा निशाना

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान रघुवर ने कांग्रेस के महागठबंधन को स्वार्थी लोगों का गठबंधन बताया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा। दास ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और प्रदेश की 14 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया। 

 
उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास चाहती है, विकास ही देश और राज्य की सारी समस्याओं का समाधान है। विकास के दौरान मनुष्य-मनुष्य के बीच कोई विभेद नहीं होना चाहिए। साढ़े चार साल के शासन में राज्य में हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंची। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल के प्रदेश सरकार और पांच साल की केंद्र की सरकार से झारखंड और देश की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है। इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। 
 
दास ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि 55-60 साल में कांग्रेस के कुशासन के कारण देश की जनता में गरीबी और बढ़ी। आज भी कांग्रेस का नारा है गरीबी हटाओ। देश की जनता चाहती है कि 55 साल में आपने क्या किया? झारखंड की जनता पूछ रहा आपने गरीबों के साथ 55 साल के शासन के बावजूद न्याय क्यों नहीं किया। 
 
उन्होंने 1984 के सिख दंगों पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि 84 में सिख दंगा में हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ और कांग्रेस के शासन में जो गुनाहगार थे, उन्हें कांग्रेस के शासन में दंडित नहीं किया। जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो सिखों के गुनाहगारों को दंडित कराने का काम किया गया।
 
प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे हेमंत सोरेन के ऊपर कार्रवाई के संबंध सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से आपलोग पूछें कि उन्होंने या उनके परिवार के सदस्यों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया है कि नहीं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ जिले के नेमरा इलाके का एक व्यक्ति किस तरह दुमका, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज और रांची में किस अधिकार से अनुसूचित जनजाति की जमीन खरीद सकता है, ये सोरेन परिवार को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि कोई ये साबित नहीं कर सकता कि रघुवर दास ने किसी एक्ट का उल्लंघन कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS