ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान, धोनी ने परिजनों के साथ डाला वोट
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 3:52:06 PM
तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान, धोनी ने परिजनों के साथ डाला वोट

रांची। देश के पांचवे और झारखंड के दूसरे चरण में चार लोकसभा सीट रांची, कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और दिन के तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज सुबह प्लेन से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद वह अपने परिजनों के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचे और वहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी, मां देवकी और बेटी जीवा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। धोनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को हटाया गया।
 
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि कोडरमा में 60.21, रांची में 53.16, खूंटी में 57.77 और हजारीबाग में 58.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले। इन चारों क्षेत्रों में 57.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये हैं। 
 
इस बीच राज्य के पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक अभियान आशीष बत्रा ने बताया कि मतदान के दौरान अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS