झारखंड
झारखंड में दोपहर एक बजे तक 45 फीसदी से ज्यादा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 1:47:36 PMरांची। देश के पांचवे और झारखंड के दूसरे चरण में चार लोकसभा सीट रांची, कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और छह घंटे में दोपहर एक बजे दिन तक 45 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने बताया कि दोपहर एक बजे दिन तक सर्वाधिक कोडरमा में 48.70, खूंटी में 45.88, रांची में 44.69 और हजारीबाग में 44.56 फीसदी मतदान हुए हैं। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो रहा है। इन चारों क्षेत्रों में 45.98 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक अभियान आशीष बत्रा ने बताया कि मतदान के दौरान अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात हैं और सभी जगह पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हो रहे हैं।