ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड: रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में थमा चुनाव प्रचार, छह मई को होगा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 5:18:58 PM
झारखंड: रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में थमा चुनाव प्रचार, छह मई को होगा मतदान

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की चार संसदीय क्षेत्रों रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में चुनाव प्रचार का शोर आज शाम चार बजे थम गया। चुनावी सभाओं के साथ प्रचार वाहनों पर भी प्रतिबंध लग गया। उम्मीदवार अब केवल घर-घर जाकर जन सम्पर्क कर सकेंगे। देश के पांचवे और राज्य के दूसरे चरण में इन चार लोक सभा क्षेत्रों के लिए छह मई को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।

 
दूसरे चरण में इन चारो क्षेत्रों के कुल 65,87,028 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 18-19 वर्ष के एक लाख नौ हजार 25 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। मतदान के लिये कुल 8834 बूथ बनाये गये हैं। चार सीटों के लिये कुल 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची में सबसे अधिक 20 और खूंटी में सबसे कम 11 उम्मीदवार हैं। हजारीबाग में 16 और कोडरमा में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी, राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ शामिल हैं।
 
चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में पार्टियों ओर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दूसरे चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा उम्मीदार अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के जमुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व मोदी ने रांची में भाजपा के संजय सेठ के समर्थन में रांची में रोड शो किया था। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चौपारण में और रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने उसी क्षेत्र के रामगढ़ में भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। 
 
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी भाजपा के पक्ष में रांची के चुटिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में इस दौरान जम कर पसीना बहाये। दूसरे चरण के प्रचार पर चक्रवाती तूफान फनी का भी असर पड़ा। इसकी वजह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का शुक्रवार को झारखंड में प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा।
 
उधर विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सिमडेगा में जनसभा को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय के पक्ष में रांची में चुनाव प्रचार किया। विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS