ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
फोनी के कारण टली प्रधानमंत्री मोदी की चाईबासा रैली, स्कूलों में दो दिनों की छुट्‌टी
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 11:56:53 AM
फोनी के कारण टली प्रधानमंत्री मोदी की चाईबासा रैली, स्कूलों में दो दिनों की छुट्‌टी

रांची। चक्रवाती तूफान फैनी आज ओडिशा के समुद्री तट से टकराया। यह पूर्वी सिंहभूम के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। माैसम विज्ञान केंद्र रांची ने राजधानी सहित 18 जिलाें में तेज आधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तूफान काे देखते हुए रांची, खूंटी, धनबाद और जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलाें में दाे दिनाें के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलें बंद कर दिए गए हैं।

 

एहतियात के ताैर पर एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर पहुंच गई है। वहीं सेना काे भी अलर्ट रहने काे कहा गया है। उधर, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। प्रशासनिक और अनिवार्य सेवाओं से संबंधित अफसराें का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

 
मौसम विभाग की 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, बाेकाराे, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज।  
 
चाईबासा में मोदी की सभा 5 की जगह अब 6 मई को
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाईबासा में पांच मई को होने वाली चुनावी रैली को भी एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पड़ोसी राज्य ओड़िशा में आज सुबह आने वाले वाले चक्रवाती फोनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
 
बीजेपी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली छह मई को होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS