ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची रांची, भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया प्रचार
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 4:13:17 PM
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची रांची, भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया प्रचार

रांची। भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा अगर आप रांची में संजय सेठ को जिताएंगे तो नरेंद्र मोदी ही जीतेंगे। आप सभी हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर-थर कांपने लगे। वे आज रांची के चुटिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

 
विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए हेमामालिनी ने कहा कि विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है और न ही नेता। उसके नेता सिर्फ मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। विपक्ष डर गया है। इससे साफ पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री में कितनी ताकत है। उन्होंने मुम्बई हमले की चर्चा करते हुए कहा कि तब अटैक हुआ तो कांग्रेस की सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन आज पुलवामा हमले के 13 दिनों के अंदर नरेंद्र मोदी की सरकार ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को ताकत दी है कि वो सर्जिकल स्ट्राइक कर सके। 
 
हेमामालिनी ने कहा कि मेरा भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। यह पार्टी किसी खास वर्ग या जाति की पार्टी नहीं है। यह जनता की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच सालों में जो किया है, वह किसी ने नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा, कांग्रेस के समय में अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब थी। देश में गरीबी बढ़ रही थी। बेरोजगारी चरम पर थी, लेकिन पिछले पांच सालों में परिस्थितियां बदली हैं।  
 
उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री का साथ देना है ताकि विकास का रथ चलता रहे। हर जगह कमल खिले। कमल का फूल हज़ार बार खिले। जनसभा को झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने भी संबोधित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS