ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कांग्रेस केवल वंशवाद की राजनीति करती है: मुख्यमंत्री रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2019 5:25:36 PM
कांग्रेस केवल वंशवाद की राजनीति करती है:  मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भ्रष्टाचारी लोग विपक्षी गठबंधन बनाकर मोदी को हटाना चाहते हैं। देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है।

 
मुख्यमंत्री दास आज टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश को लूटने की फितरत रही है। 55 साल से ज्यादा कांग्रेस ने देश का नेतृत्व किया लेकिन गरीबी जस-की-तस क्यों है। कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है। जबकि जनता को लोकतंत्र में आस्था है। 2014 में जिस प्रकार आपने वंशवाद और परिवारवाद को नकारकर गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया था, उस प्रकार 2019 में भी देश की बागडोर मोदी जी को सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक निर्दलीय को झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। आप का एक गलत मत 5 साल का पछतावा दे जाएगा।
 
उन्होंने जनता से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त झारखण्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 2014 में 44 सीट लाने वाली कांग्रेस को 2019 में 4 सीट पर लाकर छोड़ दें। यह आपके मत से हो सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह झारखण्ड के धोनी अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ते हैं, उसी प्रकार टाटीसिलवे के लोग भी 2014 में वोट देने का रिकॉर्ड 2019 में तोड़ देंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रोड शो में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS