झारखंड
झारखंड में 11 बजे तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदान
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 11:35:37 AMरांची। झारखंड में प्रथम और देश के चौथे चरण में चतरा, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र में सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 11 बजे दिन तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सात बजे तीनो लोक सभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। पहले चार घंटे में पलामू में 18.30 प्रतिशत, चतरा में 17.45 प्रतिशत और लोहरदगा में 28.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। सूत्रों ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से भी अभी तक अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।