ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लोकसभा चुनाव: चतरा, लोहरदगा और पलामू में थमा प्रचार का शोर, 29 को डाले जाएंगे वोट
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2019 5:01:36 PM
लोकसभा चुनाव: चतरा, लोहरदगा और पलामू में थमा प्रचार का शोर, 29 को डाले जाएंगे वोट

रांची। झारखंड में लोकसभा की तीन सीटों चतरा, लोहरदगा और पलामू पर चुनाव प्रचार का शोर आज चार बजे थम गया। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और उम्मीदवार अब घर जा कर और जन सम्पर्क कर ही लोगों से वोट देने की अपील कर सकेंगे। देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण में राज्य के इन तीन लोकसभा क्षेत्रों में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। मतदान सुबह सात बजे से चार बजे तक होगा

 
पहले चरण में इन तीनों क्षेत्रों के कुल 45,26,693 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सीटों पर कुल 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए तीनों क्षेत्रों में कुल 6072 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 
 
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने इस भीषण गर्मी में जम कर पसीने बहाये। अंतिम क्षणों में पार्टियों और उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पलामू सीट पर पार्टी के उम्मीदवार वीडी राम के पक्ष में प्रचार किया। 
 
शाह ने मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से भाजपा उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने पहले चरण के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में बुधवार को लोहरदगा में चुनावी सभा की थी। राजनाथ सिंह ने उसी दिन पलामू, चतरा और हजारीबाग में जनसभाओं को संबोधित किया था।
 
उधर विपक्षी गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार किया। पहले चरण में प्रचार के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी या पार्टी के कोई दूसरे बड़े नेता नहीं आये।
 
चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी गठबंधन की एकजुटता भी दिखी। एनडीए के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री रघुवर दास को आजसू और लोजपा का पूरा साथ मिला। उधर झामुमो, कांग्रेस और झाविमो के नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में साझा चुनाव प्रचार किया। पहले चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, उनमें सुदर्शन भगत, सुखदेव भगत (लोहरदगा) वीडी राम, घूरन राम पलामू, सुनील सिंह, मनोज यादव और सुभाष यादव चतरा शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS