ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने आज रांची समाहरणालय में भरा पर्चा
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 5:21:36 PM
भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने आज रांची समाहरणालय में भरा पर्चा

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने आज रांची समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इस दौरान संजय सेठ के साथ राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 
इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि रांची की जनता भाजपा के साथ हैं। देश में एक बार फिर मोदी सरकार का बनना तय है। देश की जनता ने इस बार 400 के पार का आंकड़ा निर्धारित किया है। रांची की जनता संजय सेठ को नहीं विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को अपना वोट करेगी। भाजपा की मोदी सरकार ने बीते पांच वर्षों में देश के विकास के लिए कई काम किया है।  
 
वहीं मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि देश की जनता राष्ट्रवाद के साथ है। पाक जैसे दुश्मनों का खैर मकदम करने वालों को जनता मतदान के दिन जवाब देगी।
 
नवीन जायसवाल ने कहा कि हर तरफ मोदी की लहर है। भाजपा फिर से बहुमत वाली सरकार देश में बनाएगी। वहीं रामकुमार पाहन ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब एवं किसानों के लिए काफी काम किया है। काम के आधार पर जनता भाजपा को वोट देगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS