झारखंड
चतरा में बोले सीएम रघुवर दास- भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2019 4:33:18 PMचतरा। मुख्यमंत्री रघुवर दास आज चतरा में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चतरा क्रांतिकारी धरती है मैं इसे प्रणाम करता हूं। इसी तरह राष्ट्रवाद में सभी आगे आकर प्रधानमंत्री मोदी को सहयोग करें। पिछले 5 वर्षों में झारखंड काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती हैं। मुख्यमंत्री चतरा में भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे।
उन्होंने थाना मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद सुनील सिंह से गलती हुई है। मगर वे माफी मांगे चुके है। सभी चीज भूल कर अब भाजपा को जिताने की बात कही। इस दौरान रघवर दास ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील उपस्थित लोगों से की।
सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि 5 वर्षों में जो आम जनता से दूर रहे इस बार गलती दोबारा नही दोहराएंगे। चतरा जिला में रेल लाइन लाइन लाने व स्टील प्लांट के लिए काफी कार्य किया। जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री नामांकन मे शामिल हुए। मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।