ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किया नामांकन
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2019 4:10:48 PM
लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किया नामांकन

गुमला। लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन के समक्ष आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले सुखदेव भगत ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला जिसमें कई दिग्गज नेताओं की कमी खली।

 
यहां तक कि पूर्व सांसद डॉक्टर रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के केंद्रीय सचिव डॉक्टर अरुण उरांव. पूर्व मंत्री गीता उरांव सहित कई नेता नामांकन के दौरान नजर नहीं नजर आये। बताया जा रहा है कि रामेश्वर उरांव रांची में हैं।
 
नामांकन के बाद सुखदेव भगत के एक करीबी ने कहा कि रामेश्वर आये या न आये। इससे मतलब नहीं है। हमारे लिए खुशी इस बात की है कि चमरा लिंडा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 
 
वहीं दूसरी तरफ नामांकन में लोहरदगा जिला से काफी संख्या में कांग्रेसी नजर आये। प्रत्याशी सुखदेव भगत के प्रस्तावक व समर्थक भी लोहरदगा जिला के ही थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS