ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को धनबाद से मिला टिकट
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2019 10:22:11 AM
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को धनबाद से मिला टिकट

रांची/नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड से दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को धनबाद से उम्मीदवार बनाया गया है।

 
कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कीर्ति आजाद धनबाद से और कालीचरण मुंडा खूंटी (एसटी) आरक्षित सीट से पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
 
कीर्ति झा आजाद बिहार के दरभंगा से सांसद हैं। वह इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। यह सीट बिहार में बने महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को चली गई है। वहां से राजद ने अब्दुल बारी सिद्धकी को उम्मीदवार बनाया है।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS