ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा ने रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह व कोडरमा से अन्‍नपूर्णा को दिया टिकट
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 5:55:24 PM
भाजपा ने रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह व कोडरमा से अन्‍नपूर्णा को दिया टिकट

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से इंतजार खत्‍म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी से जो सूची जारी की है उसमें रांची से संजय सेठ को टिकट दिया है। भाजपा ने अपने जीते हुए सांसद रामटहल चौधरी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। वहीं चतरा से भाजपा ने सुनील सिंह और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा देवी को टि‍कट दिया है। 

 
इन तीन सीटों पर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गरम था। रांची से रामटहल चौधरी के अलावा आदित्‍यनाथ साहू, संजय सेठ और अमिताभ चौधरी के नाम पर चर्चा चल रही थी। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने अंतिम समय में संजय सेठ के नाम पर मुहर लगा दी है। संजय सेठ वर्तमान में झारखंड खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष हैं। 
 
 
वहीं, चतरा सीट पर भी अटकलें लगायी जा रही थी कि गढ़वा के पूर्व विधायक और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष गिरिनाथ सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। गिरिनाथ सिंह ने पिछले दिनों ही भाजपा का दामन थामा है। दावा किया जा रहा था कि उन्‍हें ही चतरा लोकसभा से भाजपा चुनाव लड़ायेगी। लेकिन भाजपा ने सुनील सिंह को ही दुबारा टिकट दिया है। सुनील सिंह वर्तमान में चतरा से भाजपा के सांसद हैं। 
 
आपको बता दें कि अन्‍नपूर्णा देवी ने भी राष्‍ट्रीय जनता दल का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है। अन्‍नपूर्णा भी राजद की पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। अन्‍नपूर्णा का मुकाबला कोडरमा में झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS