झारखंड
चतरा सीट से राजद के प्रत्याशी सुभाष यादव ने किया नामांकन
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2019 1:42:47 PMरांची। चतरा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सुभाष यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान बिहार राजद के नेता भोला सिंह, झारखंड राजद के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद दोपहर में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक विशाल आम सभा का आयोजन होगा। जिसमें बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ तनवीर हसन, बांका सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, विधायक भोला यादव, भाई बीरेंद्र सहित कई नेता शामिल होंगे।