झारखंड
लोकसभा चुनाव से पहले सर्च अभियान में सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया विस्फोटक
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2019 2:52:17 PMगिरिडीह। झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला गिरिडीह में सुरक्षा बलों ने लोकसभा चुनाव से पहले विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें 15 किलो का सिलिंडर बम, आईईडी और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं।
बताया जाता है कि गिरिडीह जिला के मोहनपुर वन क्षेत्र में मंगलवार को सर्च अभियान के दौरान विस्फोटकों का यह जखीरा बरामद हुआ। दरअसल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 154 बटालियन के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। विस्फोटकों में एक 15 किलो का सिलिंडर बम, जिंदा कारतूस और आईईडी के अलावा नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।