ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 800 किलो गांजा के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2019 6:33:38 PM
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 800 किलो गांजा के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार

लोहरदगा। लोकसभा चुनाव से पहले लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह सफलता बड़ी इस मायने में है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार को नशे में डूबाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 32 लाख रुपये मूल्य का 800 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके साथ चल रही स्कॉर्पियो से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

 
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से एक ट्रक में 800 किलो गांजा भर कर बिहार ले जाया जा रहा था। इस बात की भनक झारखंड पुलिस को लग चुकी थी। साथ ही बिहार के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी मिल चुकी थी।
 
इसलिए पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सतर्क थे। कोलकाता से चली गांजा की यह खेप जमशेदपुर, रांची को पार करके कुड़ू तक पहुंच चुका था। इसी बीच, लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक को मामले की सूचना मिली।
 
एसपी के निर्देश पर कुड़ू थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू कराया। जांच के क्रम में एक 12 चक्का ट्रक में 800 किलो गांजा पकड़ा गया। इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये बतायी जा रही है। साथ ही ट्रक को स्कॉट कर रहे एक स्कार्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS