ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राजद के नवनियुक्त झारखंड अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने संभाला पदभार, कहा- महागठबंधन का चैप्टर क्लोज नहीं
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 6:18:47 PM
राजद के नवनियुक्त झारखंड अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने संभाला पदभार, कहा- महागठबंधन का चैप्टर क्लोज नहीं

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रभार ग्रहण कर लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम सागर राणा ने कहा कि अभी महागठबंधन का चैप्टर क्लोज नहीं हुआ है। हमारे नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि जिस तरह डॉक्टर अजय कुमार ने महागठबंधन को बचाने के लिए जमशेदपुर सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को दे दी। उसी प्रकार राष्ट्रीय जनता दल को पलामू और चतरा सीट कांग्रेस अवश्य देगी।

 
राणा ने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। चौथे चरण में पलामू और चतरा में चुनाव है, तब तक कुछ न कुछ रास्ता निकल जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल किसी तरह का अल्टीमेटम अपने सहयोगी दलों को नहीं देना चाहती है। राष्ट्रीय जनता दल का यह प्रयास है कि किसी भी सूरत में भाजपा को रोका जा सके। साथ ही झारखंड और देश से भाजपा का सफाया किया जा सके। उन्होंने अन्नपूर्णा देवी पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने कभी भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की थी। अगर ऐसा होता तो उन्हें राष्ट्रीय नेताओं के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी। राणा ने कहा कि राजद शुरू से सेक्युलर और सामाजिक न्याय विचारधारा वाली पार्टी रही है और रहेगी।
 
उधर, गिरिनाथ सिंह को राजद ने निलंबन मुक्त कर दिया है। पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण गिरिनाथ सिंह को राष्ट्रीय नेतृत्व ने निलंबित कर दिया था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने नहीं की है। उन्होंने कहा है कि अभी ऐसा कोई पत्र राष्ट्रीय नेतृत्व से नहीं आया है जब आ जाएगा तो बता दिया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS