ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राजद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में हुई शामिल
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2019 3:07:19 PM
राजद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में हुई शामिल

रांची/कोडरमा/नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं। नई दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में अन्नपूर्णा औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई। उनके साथ जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली।

 

इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों से प्रभावित हैं। देश को पीएम मोदी की आवश्यकता को महसूस करते हुए मैंने भाजपा ज्वाॅइन किया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही झारखंड में भी रघुवर दास की सरकार विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे भी मैं प्रभावित हुई हूं।

 

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार और झारखंड में महागठबंधन विफल हो गया है। वे सीट और उम्मीदवार तक तय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक नेता सबका साथ और सबका विकास की नीति के साथ चलना चाहते हैं, वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा में दोनों नेताओं का स्वागत करते हैं। अन्नपूर्णा देवी चार बार विधायक के साथ झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। साथ ही जनार्दन पासवान दलित नेता हैं। वे आरजेडी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं।

 

ऐसी चर्चा है कि अन्नपूर्णा देवी कोडरमा या चतरा संसदीय क्षेत्र में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। महागठबंधन में कोडरमा सीट झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के खाते में गयी है। यहां से जेवीएम (पी) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का चुनाव लड़ना लगभग तय है। चूंकि वामदल महागठबंधन में शामिल नहीं हैं, भाकपा (माले) के राजकुमार यादव भी चुनाव मैदान में कूदेंगे। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा और महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

भाजपा ने अब तक 10 लोकसभा सीट के अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पलामू से विष्णु दयाल राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गोड्‌डा से निशिकांत दूबे, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, दुमका से सुनील सोरेन, राजमहल से हेमलाल मुर्मू और धनबाद से पीएन सिंह को टिकट दिया गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS