ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड राजद अध्यक्ष अन्‍नपूर्णा ने खारिज कीं भाजपा में जाने की अटकलें, कहा- विपक्षी उड़ा रहे अफवाह
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 6:36:30 PM
झारखंड राजद अध्यक्ष अन्‍नपूर्णा ने खारिज कीं भाजपा में जाने की अटकलें, कहा- विपक्षी उड़ा रहे अफवाह

कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा में शामिल होने संबंधी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन खबरों का खंडन किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने की खबरें कोरी बकवास हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है भाजपा के लोगों ने चुनावी लाभ लेने के लिए यह अफवाह उड़ायी हो।
 
राजद की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पलामू और चतरा संसदीय सीट पर राजद का दावा कायम है।
 
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि यदि वह चुनाव लड़ना चाहेंगी, तो पार्टी में इस पर विचार नहीं होगा। लेकिन, वह लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही हैं।
 
इससे पहले खबर थी कि वह चतरा से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन अन्नपूर्णा ने इसे भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजद में किसको कौन सा चुनाव लड़ना है और कहां से लड़ना है, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त सबका ध्यान महागठबंधन को मजबूत करने पर है और पार्टी के सभी नेता इस काम में जुटे हुए हैं।
 
ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर अचानक एक न्यूज वायरल हुई कि झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अन्नपूर्णा के पार्टी छोड़ने की खबरों से राजद में खलबली मच गयी थी। इसके बाद आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर राजद नेता ने स्थिति स्पष्ट की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS