ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बोकारो में वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2019 3:48:26 PM
बोकारो में वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बोकारो। वाहन चोरी से परेशान बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गयी दो बोलेरो कार बरामद हुई है। यह जानकारी आज सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।

 
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम गोविंद तुरी, छोटू और रौशन सिंह उर्फ राहुल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को वाहन चोर गिरोहों के बारे में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
 
पुलिस ने बताया कि वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़े गये अपराधियों से मिलने वाली सूचना के आधार पर कुछ और जगहों पर पुलिस छापामारी कर सकती है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS