झारखंड
भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2019 12:43:11 PMरांची। आठ मार्च को होने वाले एकदिवसीय मैच के लिए भारत व ऑस्ट्रेलियाई टीम आज रांची पहुंचेगी। दोनों टीमें दोपहर एक बजे विमान से आएंगी। यहां से खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्ल्यू जाएंगे, जहां इनके रुकने का इंतजाम है।
दोनों टीमों के बीच आठ मार्च को सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर राजधानी रांची की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। इस दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में गजब का उत्साह है।