ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मंत्री सरयू राय ने राज्यपाल से की मुलाकात, इस्तीफा देने का विचार बदला
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2019 6:46:43 PM
मंत्री सरयू राय ने राज्यपाल से की मुलाकात, इस्तीफा देने का विचार बदला

रांची। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आज दोपहर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने का अपना विचार बदल दिया है। 

 
झारखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय से हुई बात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने मंगल पांडेय को सरयू राय-रघुवर दास विवाद सुलझाने की जिम्मेवारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 फरवरी को पटना दौरे के बाद मंगल पांडेय रांची आकर इस बारे में बैठक करेंगे।
 
मंत्री सरयू राय ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से 28 फरवरी तक त्यागपत्र देने की अनुमति मांगी थी। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने स्वयं इस्तीफा देने की बात कही थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS