ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
फिदायनी हमला में झारखंड के विजय भी शहीद, पत्नी से कहा था-पता नहीं लौट पाऊंगा कि नहीं
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2019 11:16:46 AM
फिदायनी हमला में झारखंड के विजय भी शहीद, पत्नी से कहा था-पता नहीं लौट पाऊंगा कि नहीं

गुमला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार शाम सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसमें सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए। शहीदों में झारखंड स्थित गुमला जिले के विजय सोरेंग भी शामिल हैं। इधर, शहीद के पिता बिरीश सोरेंग ने कहा कि मुझे गर्व है मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ। पर सरकार को जल्द से जल्द इसका बदला लेना चाहिए।

 
गुमला के बसिया प्रखंड के बसिया फरसमा गांव के विजय सोरेंग सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। उन्होंने गुरुवार दोपहर 12 बजे ही पत्नी बिमला से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि बर्फबारी के बाद श्रीनगर का रास्ता दो दिन से बंद था। आज ही खुला है। हम लोग श्रीनगर जा रहे हैं। पता नहीं लौट पाएंगे कि नहीं, कुछ कह नहीं सकते। बच्चों और घर के सभी लोगों का ख्याल रखना।
 
विजय के भाई संजय महतो ने बताया कि विजय एक फरवरी को 8 दिन की छुट्‌टी लेकर घर आए थे। विजय के पांच बच्चे हैं। दो लड़के और तीन लड़कियां। सबसे बड़ा बेटा 16 साल का है। सबसे छोटी बेटी 2 साल की है। पिता बिरीश सोरेंग और भाई संजय किसान हैं। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण शहीद के घर पर जमा होकर परिवार को दिलासा दे रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS