झारखंड
झारखंड के दो तीरंदाजों की मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 6:42:50 PMरांची। झारखंड के दो तीरंदाजों की मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इनके नाम सारस सोरेन और जसपाल सिंह हैं. दोनों उभरते खिलाड़ी थे। 2018-19 के एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स के टॉपर सारस सोरेन और इंडोर वर्ल्ड कप के गोल्ड मेडल विनर जसपाल सिंह जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी।
सरस सोरेन और जसपाल सिंह के निधन पर झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया है। श्री मुंडा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें।