झारखंड
नक्सलियों ने की पुलिस मुखबिरी के शक में दो लोगों की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2019 2:08:24 PMजमुई। जमुई जिले में देर रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकाई थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकाई के गुरुदबाद में भारी संख्या में नक्सली पहुंचे। नक्सलियों ने उस्मान अंसारी और गुलाम को घर से बुलाकर गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है जिसमें दोनों युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।