ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
तेज रफ्तार ट्रक और बुलेरो की भीषण टक्कर में पांच की मौत, दस घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2019 3:55:54 PM
तेज रफ्तार ट्रक और बुलेरो की भीषण टक्कर में पांच की मौत, दस घायल

देवघर। झारखंड में देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डाकाय जंगल के निकट आज दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दस अन्य घायल हो गये।

 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के रांगाटांड गांव के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिये बुलेरो से बिहार के भागलपुर जा रहे थे तभी डाकाय जंगल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेरो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये।
 
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राम सिंह, सीताराम मंडल, अनिल मंडल और सरजू मंडल के रूप में की गयी है। घायलों को देवघर स्थित स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में एक अन्य भूटका मंडल (35) की भी मौत हो गयी। अन्य घायलो में विष्णु मंडल, तुलसी मंडल, रामदेव मंडल,जादू मंडल,. पंचम मंडल ,मंगरू मंडल, साधु मंडल, आनन्द मंडल, मधु मंडल और. हृदय मंडल शामिल है। 
 
घटना के विरोध में उग्र लोगों ने घटनास्थल के निकट सारठ-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS