झारखंड
झारखंड के किसानों को खरीफ फसल के लिए मिलेंगे 5000: मुख्यमंत्री रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2018 12:34:10 PMरांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के किसानों को बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुये आज कहा कि कृषकों को हर वर्ष खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ पांच हजार रुपये देगी।
दास ने यहां बताया कि कि राज्य सरकार किसानों को हर वर्ष खरीफ फसल के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ राशि देगी। उन्होंने कहा कि जिनकी जमीन एक एकड़ से कम है उन्हें भी न्यूनतम 5000 रुपये प्रतिवर्ष दिये जाएंगे। यह राशि उन्हें सीधे चेक के माध्यम से दी जायेगी। इस योजना से राज्य के 22.76 लाख लघु एवं सीमांत किसान लाभांवित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह राशि मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नाम से इसकी शुरुआत की जायेगी। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में इस योजना को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर राज्य सरकार लगभग 2250 करोड़ रुपये खर्च करेगी।