ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2018 4:50:44 PM
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी व ग्रामोद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे देखते हुए राज्य सरकार इसे बढ़ावा दे रही है।

 
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के यहां उद्घाटन के बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी के मजबूत होने से भारत विकसित हो सकेगा। खादी व ग्रामोद्योग की देश के विकास में अहम भूमिका है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह महोत्सव छह जनवरी तक चलेगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रूकेगा। लोग स्वाबलंबी होंगे। महात्मा गांधी ने भी सुराज के लिए गांव के सशक्तिकरण को जरूरी बताया था। प्रधानमंत्री भी गांव, ग्रामीण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खादी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS