ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में एक समृद्ध राज्य बनने का सामर्थ्य: मुख्यमंत्री रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2018 4:02:49 PM
झारखंड में एक समृद्ध राज्य बनने का सामर्थ्य:  मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य विधानसभा के 18वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में एक समृद्ध राज्य बनने का सामर्थ्य है। यहां के लोग मेहनती हैं और शिक्षा को ग्रहण करने की गहरी रूचि रखते हैं। हमारे राज्य में दिव्यांगों की भी शिक्षा में गहरी रूचि है।

सीएम ने इस दौरान कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। आजादी की पहली लड़ाई हमारे अादिवासी वीरों ने भगवान विरसा मुंडा के नेतृत्व में शुरू की थी। इन वीर शहीदों की याद में स्मारक बनेगा जहां इनकी मूर्तियां लगाई जाएंगी। राज्य के कई जिलों में इन शहीदों के नाम के स्मारक बनेगें ताकि लोग इन वीरों की जीवनी से प्रेरणा ले सकें।
 
रघुवर दास ने कहा कि झारखंड पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से राज्य में आंतकवाद लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वह इन वीर जवानों को सलाम करते हैं। आज झारखंड के कई वीर सेना और पैरा मिलिटरी फोर्स में शामिल होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। इनमें कई देश के लिए शहीद हुए हैं। इन शहीदों के परिवारों को उनके गृह जिले में 12.5 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए और 5 एकड़ जमीन खेती के लिए दी जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS