ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
कोयला चोरी कर रहे लोगों पर गिरा चट्टान, तीन की मौत, अब भी दबे हैं कई लोग
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 3:02:49 PM
कोयला चोरी कर रहे लोगों पर गिरा चट्टान, तीन की मौत, अब भी दबे हैं कई लोग

झरिया। झरिया में अवैध खनन के दौरान आज खदान धंस गया। इसमें कई लोग दब गये। तीन लोगों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं। कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 
हादसा झरिया के राजापुर में हुआ। अब तक निकाले गये तीन शवों की पहचान नागेश्वर महतो, मनोज कुमार और चंदा कुमारी के रूप में हुई है। सभी मृतक झरिया के लिलोरीपथरा के रहने वाले बताये जाते हैं। अन्य लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया।
 
वहीं, जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के क्षेत्रीय अध्यक्ष बच्चा सिंह शाहवादी ने घटना के लिए स्थानीय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अवैध कोयला कटाई रोकने के लिए माइनिंग सरदार सुबोध कुमार सिंह को प्रबंधन द्वारा ड्यूटी दो साल पूर्व में दिया गया है लेकिन सुबोध सिंह पैसे लेकर चालू परियोजना में अवैध कोयला कटाई का काम कराते हैं, जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई।
 
वहां मौजूद लोगों की सूचना पर झरिया के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पहुंचे। भारी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं। सिंदरी के डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी व झरिया के थानेदार रणधीर कुमार ने कहा कि चालू परियोजना का सुरक्षा बीसीसीएल प्रबंधन व सुरक्षा एजेंसी के जिम्मे है। चालू परियोजना में लोग कोयला काटने कैसे पहुंच जाते हैं, जांच के बाद ही इसका पता चलेगा। जांच के बाद प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS