झारखंड
रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2018 11:34:11 AMजमशेदपुर। रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उलिडीह गांव के समीप पुल के ऊपर बोलेरो और ट्रक आपस में टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुल के ऊपर चल रहे ट्रक को ड्राइवर गड्ढे में जाने से बचाने की कोशिश कर रहा था और इसी क्रम में ट्रक बोलेरो जाकर टकरा गई। इसके बाद ट्रक और बोलेरो दोनों ही पुल के नीचे जा गिरा। ट्रक चालक व खलासी ने चलती ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन बोलेरों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में तीन महिला सहित कुल छह लोग सवार होकर बंगाल इलाज कराने जा रहे थे।
सभी तमाड़ प्रखंड के तुंजू गांव के निवासी है जिसमे मृतक एक रिटायर शिक्षक भुखोल राम दास और हेला राम दास शामिल हैं। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल रेफर किया गया है जिसमे सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।