झारखंड
मुख्यमंत्री रघुवर दास 29 अक्टूबर को कोलकाता में करेंगे रोड शो, 39 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2018 4:31:25 PMरांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास 29 अक्टूबर को कोलकाता में दूसरा रोड शो करने जा रहे हैं। 29 और 30 नवंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबर एग्रीकल्चर एंड फूड समिट को लेकर सीएम रोड शो करेंगे। इसमें 39 देशों के प्रतिनिधि और सभी राज्यों के कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।
इसके साथ ही कोलकाता में सीएम निवेशकों और स्टेक होल्डरों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए कदम को गति देना है। इससे किसानों को कृषि की नई तकनीकों, फूड प्रोसेसिंग और उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया जा सकेगा।
वहीं रोड शो के द्वारा सरकार अपनी कृषि और उद्योग नीति की जानकारी देगी। बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर को दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया था।