ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, आगजनी, चांदो में निषेधाज्ञा, बकोरिया में पुलिस बल तैनात
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 1:38:39 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, आगजनी, चांदो में निषेधाज्ञा, बकोरिया में पुलिस बल तैनात

डाल्टेनगंज। दशहरा के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पलामू जिला के चांदो और बकोरिया में तनाव का माहौल बन गया। दोनों जगहों पर कई वाहनों को जला दिया गया। प्रशासन ने चांदो में निषेधाज्ञा लगा दी है, तो बकोरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पलामू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  आज सुबह यह जानकारी दी है।

 
उपायुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि और एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि चांदो में फिलहाल धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होंने कहा, स्थिति से निबटने के लिए रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आगजनी से नुकसान हुआ है, सभी को मुआवजा मिलेगा। उन्होंने बताया कि चांदो में शुक्रवार की रात हुई झड़प में 3 जवान और 3 ग्रामीण घायल हुए हैं। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
डीसी और एसपी ने बताया कि चैनपुर के चांदो में 5 ऑटो, एक ट्रैक्टर, 2 बाइक और एक बोलेरो को जला दिया गया। इसके अलावा कई दुकानों और घरों में भी आग लगा दी गयी।
 
उन्होंने बताया कि तनाव के मद्देनजर प्रशासन की मौजूदगी में चांदो और सतबरवा के बकोरिया में प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बकोरिया में हुई घटनाओं को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बकोरिया मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चांदो में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
 
बताया जाता है कि विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ले जाया जा रहा था। चांदो स्कूल के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप से लिया और दोनों समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही देर रात को ही पुलिस और प्रशासन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी निगरानी में प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन करवाया। हालांकि, स्थिति अब सामान्य है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन चांदो में निषेधाज्ञा लगा दी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS