झारखंड
विजयादशमी के दिन रजरप्पा मंदिर में लगा भक्तों का तांता, विशेष आरती का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2018 2:18:30 PMरामगढ़। सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में विजयादशमी के मौके पर अहले सुबह से मां छिन्नमस्तिका के दरबार में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचने लगे है। लोगों ने माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मां छिन्नमस्तिका देवी की विशेष आरती की गई। दशहरा के इस पावन अवसर पर पूरा रजरप्पा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
नवरात्र में यहां विशेष आरती की जाती है, जिसमें भाग लेने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। कोई अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर देवी छिन्नमस्तिका के दरबार में हाजरी लगा रहा है, तो कोई मनोकामना मांगने पहुंचा है।
महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है मेरी सभी मनोकामनाएं मां छिन्नमस्तिका ही पूरा कर सकती है। देश में जितनी भी बुराइयां हैं उसे मां ही खत्म कर सकती है। देवी की अराधना से सारी बुराइयां खत्म हो जाएंगी।
मान्यता है कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक मां छिन्नमस्तिके से अगर कुछ मंगाते हैं तो उनकी मनोकामना जरूर पूरा करती है। कहा जाता है कि देवी के दरबार से आजतक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। रजरप्पा मंदिर में संध्या आरती के दौरान मंदिर के आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।