ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बोकारो पुलिस ने किया साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी हुए गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2018 3:16:33 PM
बोकारो पुलिस ने किया साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी हुए गिरफ्तार

बोकारो। साइबर क्राइम की राजधानी बन चुके झारखंड में साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बोकारो पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ किया है। बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-8बी से देशव्यापीर गोरखधंधा चल रहा था। यह गिरोह सैकड़ों लोगों को चूना लगा चुका है। पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 
पुलिस ने यह जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। पुलिस ने बताया कि देश के अलग-अलग प्रांतों के लोगों को चूना लगा चुके इस गिरोह का सरगना बिहार के नालंदा में रहता है। उसका नाम दीपू कुमार साव है। सेक्टर-8 के जिस मकान से यह गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाता था, वहां से भारी संख्या में फर्जी सिम, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
 
 
पुलिस ने बताया कि नालंदा में रह रहे दीपू कुमार साव के अलावा 15 साइबर क्रिमिनल्स का भी पहचान किया गया है। ये लोग पेटीएम, फ्लिपकार्ट और होम शॉप18 जैसी नामी-गिरामी कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। अब तक ये लोग 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि बोकारो के पुलिस कप्तान कार्तिक एस के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS