झारखंड
झारखंड में भी कल से दिख सकता है 'तितली' का प्रभाव, भारी बारिश की संभावना
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2018 4:30:45 PMनई दिल्ली/रांची। चक्रवाती तूफान 'तितली' लगातार तबाही मचा रहा है। आंध्र प्रदेश में तूफान की चपेट में आने से आज दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तूफान के कारण श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश हुई, जिससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। जिले के कई मंडलों में दो सेंटीमीटर से लेकर 26 सेमी. तक बारिश दर्ज की गई है। सड़क संपर्क भी बड़े पैमाने पर अवरुद्ध हो गया है।
झारखंड मौसम विभाग के डायरेक्टर बीके मंडल ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान 'तितली' का प्रभाव रांची और आस-पास के जिलों में दिख सकता है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में साइक्लोन का असर दिख सकता है।
बीके मंडल ने कहा कि झारखंड में चक्रवाती तूफान 'तितली' के प्रवेश करने की संभावना दिख रही है। ऐसे में शुक्रवार से यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। यहां लगातार बारिश होने की संभावना है।