झारखंड
स्वच्छ राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को पूरे देश में मिला तीसरा स्थान
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 6:32:19 PMरांची। झारखंड के लिए बहुत सम्मान की बात है कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में राज्य को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण में देश के 685 जिलों के 6786 गांवों को शामिल किया गया था जिसमें झारखंड का हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी के माध्यम से देश के सभी जिलों में स्वच्छता रैंकिंग तय करने के लिए यह सर्वेक्षण करवाया था। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में ये पुरस्कार दिए गए। इसका मुख्य उद्देश्य देश में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
पूर्वी क्षेत्र के राज्यों में झारखंड को तीसरा स्थान मिला है। वहीं राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में छतीसगढ़ पहले और पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा।