झारखंड
प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया गैंगरेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2018 1:40:40 PMजमशेदपुर। राज्य में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में कमी नहीं आ रही है। इसी बीच ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर से सामने आया है जहां प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया और बाद में उसकी पिटाई कर घायल अवस्था में उसे नदी किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर मानगो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। युवती का चेहरा बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जोरशोर से अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पीड़ित युवती पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। प्रेमी उसे दो दिन पहले ही उसे हावड़ा से जमशेदपुर लेकर आया था।
बीती रात प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी हालत में नदी किनारे फेंक दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने युवती को बुरी हालत में देखकर मानगो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस तथ्य इकट्ठे कर मामले की छानबीन में लगी हुई है।