ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गांधी जयंती पर झारखंड सरकार की नई पहल, जेल से रिहा किए 129 कैदी
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2018 2:59:47 PM
गांधी जयंती पर झारखंड सरकार की नई पहल, जेल से रिहा किए 129 कैदी

रांची। झारखंड की रघुवर सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर राज्य की विभिन्न जेलों में उम्र कैद की सजा काट रहे 129 कैदियों को रिहा कर दिया। रिहा किए हुए कैदियों में हत्या जैसे बड़े अपराध में सजायाफ्ता कैदी शामिल थे। जेल से रिहा होते समय सभी कैदियों ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए सिर पर गांधी टोपी पहन रखी थी और हाथों में गांधी दर्शन पकड़ा हुआ था।

 
जानकारी के अनुसार, जेल से रिहा करने से पहले सभी कैदियों को नशामुक्ति और अच्छा आचरण करने की शपथ दिलाई गई है। कहां से कितने कैदी रिहा किए गए उसकी जानकारी बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा, रांची- 38 कैदी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग- 18, केन्द्रीय कारा, दुमका- 32, केन्द्रीय कारा, घाघीडीह जमशेदपुर- 24, केन्द्रीय कारा, पलामू- 14, मंडलकारा, गढवा- 1, मंडलकारा, गिरीडीह- 01 और उपकारा, रामगढ- 01।
 
बता दें कि जेल से रिहा हुए ज्यादातर कैदियों ने काफी लम्बा समय जेल में गुजारा है। कई कैदियों ने जेल से ही डिस्टेंस एजुकेशन से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर ली और कुछ ने कोई काम सीख कर खुद को रिहाई के बाद रोजगार पाने के काबिल बना लिया है। जेल में स्थापित उद्योग की वजह से कुछ कैदियों ने 2-2 लाख रूपए तक कमाएं हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS