झारखंड
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 5:20:05 PMरांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सम्पूर्ण विश्व और मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बापू का पूरा जीवन व्यक्ति और समाज निर्माण को समर्पित था। रांची के मोरहाबादी में गांधी जयंती पर बापू के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि खादी को बढ़ावा दिया जाए और दूसरों को भी प्रेरित किया जाए। खादी राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बने और युवाओं के बीच एक लोकप्रिय फैशन स्टेटमेंट भी बने, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बापू कहते थे पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। गांधी जयंती के अवसर पर बापू के दिखाए सत्य-अहिंसा और क्षमा के मार्ग पर चलते हुए राज्य के कुल 134 बंदियों को छोड़ा गया। यह सभी हिंसा का मार्ग छोड़कर सामान्य जिंदगी शुरू कर सकेंगे।
सीएम ने इस मौके पर माटी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। शास्त्री जी द्वारा दी गई सीख सदियों तक मानव जाति के कल्याण में काम आएगी।