ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मिशन 2019: जेएमएम ने जमशेदपुर से शुरू की झारखंड संघर्ष यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2018 12:41:11 PM
मिशन 2019: जेएमएम ने जमशेदपुर से शुरू की झारखंड संघर्ष यात्रा

जमशेदपुर। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोल्हान से संघर्ष यात्रा की शुरुआत कर दी है। शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल से जेएमएम द्वारा निकाली गई झारखंड संघर्ष यात्रा के तहत पार्टी ने कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में सप्ताह भर में 700 गांव तक जाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है।

 
मिशन 2019 को लेकर केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा विकास की बात कह कर जनता का विश्वास जीतने में लगी है। वहीं झारखंड की सियासत में गहरी पैठ रखने वाली जेएमएम ने भी झारखंड अस्मिता को बचाने की बात कह कर एक और संघर्ष की राह पर निकल पड़ी है।
 
अलग राज्य के खातिर खुद को शहीदों की पार्टी कहने वाली जेएमएम ने इसके लिए कोल्हान को चुना है। संघर्ष यात्रा की शुरुआत पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो की जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि के साथ हुआ, जिसमें जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत कोल्हान से पार्टी विधायक, प्रदेश और कोल्हान के तीनों जिलों के आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
शहीद स्थल मैदान पर ही एक संक्षिप्त सभा हुई, जिसमें झारखंड को बचाने के लिए एक और संघर्ष की जरूरत पर बल दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में निकाली गई संघर्ष यात्रा को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य बनाने के लिए यहां के लोगों ने कुर्बानी दी थी। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन लोगों के पास पैसा और सत्ता की ताकत है, ऐसे में गरीब आदिवासी-पैदाइशी के पास संघर्ष करने के सिवाए और कोई चारा नहीं है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS