ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पूर्व मंत्री एनोस एक्का की 50 करोड़ की संपत्ति सील, ईडी ने की कार्रवाई
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2018 2:01:23 PM
पूर्व मंत्री एनोस एक्का की 50 करोड़ की संपत्ति सील, ईडी ने की कार्रवाई

रांची। आय से अधिक संपत्ति के आरोपी झारखंड सरकार में मंत्री रहे एनोस एक्का की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। प्रवर्तन निदेशालय  की टीम ने आज सुबह रांची एयरपोर्ट के निकट स्थित एक्का के घर को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गयी है। घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। एनोस एक्का इस वक्त सिमडेगा में एक पारा शिक्षक की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।

 
एनोस एक्का झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। इसी दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप उन पर लगे। एनोस एक्का की पत्नी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
 
एनोस एक्का ने डोरंडा थाना अंतर्गत न्यू अंचल अरगोड़ा के हिनू में एयरपोर्ट रोड पर 22 कट्ठा के प्लॉट पर आलीशान भवन का निर्माण किया है। यह संपत्ति एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर है। संपत्ति को अटैच किये जाने के फैसले के खिलाफ एनोस एक्का हाइकोर्ट चले गये थे। हाइकोर्ट ने इस संपत्ति को सील करने पर रोक लगा दी थी। इस स्टे पर रोक लगने के बाद इडी ने संपत्ति सील करने की कार्रवाई की है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS