ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू, स्वच्छ भारत कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2018 12:38:17 PM
एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू, स्वच्छ भारत कार्यक्रम में होंगे शामिल

रांची। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपास द्रौपदी मुर्मू ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 

 
जानकारी के अनुसार, इस दौरान वेंकैया नायडू सड़क मार्ग से नामकुम ब्लॉक के भुसूर फुटबॉल ग्राउंड लाल खटंगा जाएंगे। वह स्वच्छ भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। भूसुर फुटबॉल ग्राउंड लाल खटंगा गांव के सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड नामकुम पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा रांची एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रवाना होंगे। 
 
उम्मीद जताई जा रही है कि वह राजभवन में दोपहर का खाना खाने के बाद सड़क मार्ग द्वारा खेलगांव रांची जाएं और लोकमंथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लें। उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन काफी सचेत नजर आ रहा है।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS