ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
धनबाद में दो अलग-अलग जगहों पर जमकर हुई गोलीबारी, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2018 4:26:44 PM
धनबाद में दो अलग-अलग जगहों पर जमकर हुई गोलीबारी, दो घायल

धनबाद। झारखंड के धनबाद में एक बार फिर अपराधियों की करतूतों से पूरा कोलांचल दहल उठा है। इस बार धनबाद के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में गोली चलने से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को धनबाद के पीएमसीएच भर्ती कराया गया है।

 
पहली घटना करकेंद के केंदुआ थाना क्षेत्र के माड़ी गोदाम की है जहां आपसी रंजिश की वजह से सचिन यादव पर गोलियों की बौछार की गई जिसमें युवक को एक गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सचिन ने आरोपी की पहचान कर ली है और अनिल यादव नाम के एख शख्स पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। 
 
वहीं, दूसरी घटना धनसार के नई दिल्ली की है जहां पुरानी रंजिश में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और फिर दोनों ओर से गोली भी चली जिसमें एक गोली सविता देवी नाम की महिला को लगी। महिला उस वक्त अपने बच्चे को सुला रही थी। महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
 
 
घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है। दो जगहों पर भीषण गोलीबारी से धनबाद के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS