झारखंड
युवक की पीटकर हत्या, तीन हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2018 3:17:13 PMजमशेदपुर। शहर के धतकीडीह में देर रात एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसकी जानकारी आज सुबह कबीरिया स्कूल के पास लाश मिलने पर हुआ।
बिष्टुपुर थाने की पुलिस ने मौके से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान धतकीडीह के तिवा मुखी के रूप में हुई। वह आदित्यपुर स्थित मिथिला मोटर्स कंपनी में साफ -सफाई का काम करता था। इस हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का हाथ-पैर टूटा हुआ है। शरीर में चोट के गंभीर निशान हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने शिवा मुखी, भीम मुखी और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।