ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2018 2:40:58 PM
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार

चाईबासा। झारखंंड के एक विद्यालय का चुनाव देश के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय 2017-2018 पुरस्कार के लिए किया गया है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। इस विद्यालय को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित किया जाएगा। 

 
चाईबासा के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-2018 के लिए देश भर के 52 विद्यालयों को चयनित किया गया है। इसमें चाईबासा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल है। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर अन्य विद्यालय भी इससे प्रेरित हुए हैं। इसी के चलते जिले के अन्य स्कूलों में भी 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 
 
बता दें कि पीएम मोदी 18 सितंबर को दिल्ली में कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं, वार्डेन और डीसी अरवा राजकमल को इसके लिए पुरस्कृत करेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS