ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंडः कुख्यात नक्सली कारगिल उर्फ धनेश्वर यादव ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2018 12:55:59 PM
झारखंडः कुख्यात नक्सली कारगिल उर्फ धनेश्वर यादव ने किया सरेंडर

रांची। नक्सली संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर कारगिल उर्फ धनेश्वर यादव ने झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे झारखंड पुलिस की ओर से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया है। बीते 10 सालों से नक्सली गतिविधियों में शामिल कुख्यात कारगिल उर्फ धनेश्वर यादव ने आखिरकार नक्सलवाद से तौबा कर ली और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उसने कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।

कारगिल उर्फ धनेश्वर यादव के खिलाफ रांची, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से कारगिल की तलाश थी। लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगा। कई बड़ी नक्सली घटनाओं के सिलसिले में कारगिल वॉन्टेड था। अब पुलिस ने उसके सरेंडर करने के बाद राहत की सांस ली है। नक्सली कारगिल यादव इससे पहले तीन साल के लिए जेल जा चुका है। वह सबसे पहले सीपीआई माओवादी संगठन से जुड़ा था।

गौरतलब है कि 2017-18 में झारखंड में ऑपरेशन नई दिशा के तहत कुल 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जबकि 17 नक्सली पुलिसिया मुठभेड़ में मारे जा चुके है। इसके अलावा नक्सली संगठन टीपीसी के कुख्यात सब जोनल कमांडर अशोक गंझू उर्फ बिशू को भी रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS