ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लालू ने किया सरेंडर, कोर्ट ने दी रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2018 1:52:46 PM
लालू ने किया सरेंडर, कोर्ट ने दी रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत

रांची। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने आज विशेष सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि अदालत ने थोड़ी राहत देते हुए खराब स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी। लालू को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा। उसके ठीक बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जाएगा। जहां वे डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे। जेल में लालू यादव का मेडिकल चेकअप होगा।

सरेंडर करने से ठीक पहले उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने अस्पताल में रहने की मांग संबंधी खबर पर कहा कि हमने ऐसी मांग नहीं की है। सरकार चाहे हमें जहां रखे। दरअसल, लालू यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं।

न्यायाधीश एस एस प्रसाद के सामने सरेंडर करने के बाद राजद प्रमुख के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि लालू विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। इस पर न्यायाधीश ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज वाले डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए बिरसा मुंडा जेल के डॉक्टरों को निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव को बिरसा मुंडा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) के डॉक्टर उमेश प्रसाद से अपना इलाज करवा सकते हैं।

रांची हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश से पहले वे मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 25 अगस्त को लालू यादव पटना पहुंचे थे। लालू यादव कल पटना से रांची पहुंचे थे। झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS